आंगनबाड़ी महिलाओं के दो संगठन आसपास ही धरना-प्रदर्शन कर रहे

राजनांदगांव। कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के दो संगठन आसपास ही धरना-प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं। एक संगठन जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें विगत कई दिनों ये बेमियादी आंदोलन कर रहीं हैं। कलेक्टर दर से भुगतान की मांग पर अडिग है। दूसरा संगठन जिसमें कम महिलायें जुटीं दिखी उनके नेता कामरेड गजेंद्र झा ने बताया कि दोनों ही जगह आंदोलनरत महिलायें आंगनबाड़ी से ही हैं। अपने संगठन के बारे में बताया कि उनकी मांगें कलेक्टर दर,पदोन्नति सहित 6 सूत्रीय मांग है।

error: Content is protected !!