खरसिया के महका में दो सगे भाइयों की तलाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महका में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग सगे भाइयों की तलाब में नहाने का दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद अंचल में शोक का माहौल है। एक साथ दो बच्चों के डूबने की सूचना से मौके पर आमजनों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि ग्राम महका निवासी मुकेश शर्मा के पुत्र श्याम शर्मा 12 वर्ष और सागर कुमार शर्मा 10 वर्ष सोमवार की सुबह 10 बजे गांव के ही तालाब में नहाने गए थे। तालाब में नहाते—नहाते दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबकर दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था, इसी वजह यह दुर्घटना हुई। परिजनों के द्वारा तालाब में डूबे दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रारंभिक जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों के शव के पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी कार्रवाई में खरसिया पुलिस जुटी हुई है। खरसिया के महका में हुए इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बहरहाल खरसिया चौकी पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

नहा रहे लोगों ने दी जानकारी

तालाब में रहा रहे अन्य लोगों ने बच्चों को डूबते देखा और इसकी जानकारी उनके स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता अपने बच्चों को गोद में लेकर बिलखते रहे।

पहुंचाया गया अस्पताल

तालाब में दो सगे भाइयों के डूबकर मौत की सूचना स्थानीय चौकी में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल खरसिया भिजवाया। यहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। पोस्टमार्टम के पश्चात दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!