कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शहर में जमकर हो रहा प्रचार-प्रसार

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति द्वारा जहां राष्ट्रव्यापी यात्रा भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। वहीं इस जिले सहित समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस जन आंदोलन का रूट नहीं होने के बावजूद इस यात्रा का जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि पीसीसी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश अनुसार राजनांदगांव जिले में भी इस यात्रा का बीते एक दिसंबर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कल यह यात्रा शहर के कैलाश नगर क्षेत्र में निकली थी जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला। आज अपराह्न 3 बजे से यह यात्रा शहर के पेंड्री क्षेत्र में निकाली जायेंगी। इसका उद्देश्य देश को परस्पर वैमनस्यता से बचाना है।

भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के खिलाफ

उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय कांगेस की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र की भाजपा सरकार की कथित विभाजन कारी नीति के विरूद्ध देशवासियों को एकजुट करना है। यह यात्रा विभिन्न प्रदेशों मेेेेेेेेें राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कई दिनों से जारी है।

error: Content is protected !!