Union Budget 2026: कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां होंगी सस्ती, वित्त मंत्री ने बजट में किए बड़े ऐलान

डिजिटल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) पेश करते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

अपने बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य तेज और स्थायी आर्थिक विकास के साथ देश को वैश्विक बाजारों से और अधिक जोड़ना है।
वित्त मंत्री ने कहा, सरकार के प्रयासों से देश ने 7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है और गरीबी में कमी आई है। आर्थिक विकास को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बजट की प्रमुख प्राथमिकताएं

  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को गति
  • चैंपियन एमएसएमई का निर्माण
  • इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
  • दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा
  • स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना

बजट 2026-27 की मुख्य घोषणाएं

  • कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां सस्ती की जाएंगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी
  • टेक्सटाइल पार्क की स्थापना का एलान
  • महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी, जिससे बुनकरों को सीधा लाभ मिलेगा
  • वस्त्र उद्योग में व्यापक सुधार किए जाएंगे

दुर्लभ खनिज और सेमीकंडक्टर पर जोर

  • रेयर अर्थ मिनरल के लिए पांच राज्यों में डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में कॉरिडोर विकसित होंगे
  • EMS PLI योजना का आवंटन 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये किया जाएगा
  • इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत, जिससे उपकरण, सामग्री उत्पादन और सप्लाई चेन मजबूत होगी

बायोफार्मा सेक्टर को बढ़ावा

अगले 5 वर्षों में बायोफार्मा क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस बजट के जरिए सरकार ने स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में संतुलित विकास की स्पष्ट रूपरेखा पेश की है।

error: Content is protected !!