केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की माता का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

सरगुजा। केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह की माता केलासो बाई का निधन हो गया है। केलासो बाई का निधन 75 वर्ष के उम्र में हुआ। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठपुर के बचरा पौड़ी में आज होगा। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी बचरा पौड़ी पहुंची हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की माता के निधन पर शोक पर जताया, और ट्वीट कर लिखा – केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय रेणुका सिंह जी की पूज्य माता जी के स्वर्गवास का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।ईश्वर रेणुका जी एवं उनके समस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति:

error: Content is protected !!