यूपी : भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

UP Civic Election:न‍िकाय चुनाव में भाजपा ने पूरी दमखम लगाकर सभी न‍िकायों में जीत दर्ज करना चाहती है। पार्टी ने न‍िकाय चुनाव के पहले प्रत्‍या‍श‍ियों की सूची आज जारी कर दी है। बता दें क‍ि भाजपा प्रदेश के सभी न‍िकायों को जीतने के ल‍िए मंत्र‍ियों की फौज उतारेगी।

लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी कर दी है। लखनऊ से भी पार्षद प्रत्‍याश‍ियों की सूची जारी कर दी है।

बता दें क‍ि भाजपा चुनाव में पूरा दमखम दिखाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उतारेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगमों के अलावा बड़ी नगर पालिका परिषदों में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। चुनावी जनसभाओं के अलावा मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो भी आयोजित किये जाएंगे।

भाजपा ने घोषित किये उन्नाव, गंगाघाट और बांगरमऊ नगर पालिका प्रत्याशियों के नाम

कई दिनों के इंतजार के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने नगर पालिका के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसमें उन्नाव नगर पालिका से निवर्तमान सभासद प्रवीण मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा, गंगाघाट से निर्वतमान अध्यक्ष रंजना गुप्ता को पुन: उम्मीदवार बनाया है। जबकि बांगरमऊ नगर पालिका से पुनीत गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। उधर बसपा ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

कानपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की है। 17 से 24 अप्रैल तक सुबह 11 से 3:00 बजे तक नामांकन होंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पर्चा वापसी 27 को 11:00 तक होगी। चुनाव चिन्ह आवंटन 28 को होगा। और मतदान 11 मई को होगा।

error: Content is protected !!