UPSC CMS Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 मार्च, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- कंबाइड मेडिकल सर्विस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस
महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।
UPSC CMS Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
यूपीएससी में कंबाइड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से कंबाइड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। यह परीक्षा 500 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।

