US-Israel-Iran war: जंग से मिडिल ईस्ट में बिगड़ते जा रहे हालात, दुबई एयरपोर्ट पर गिरा मिसाइल का मलबा, मनामा और यरुशलम में धमाके

डिजिटल डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव का आज आठवां दिन है। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से पीछे हटने के संकेत नहीं मिले हैं। इसके चलते क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

तेहरान से तेल अवीव तक कई इलाकों में मिसाइल हमले और जवाबी कार्रवाई जारी है। बढ़ते संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने गहरी चिंता जताते हुए तत्काल कूटनीतिक समाधान की अपील की है।

ईरान ने कई खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले शुरू किए

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई।
इसके बाद ईरान ने इजरायल के साथ-साथ कई खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले शुरू कर दिए। तब से क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने चेतावनी दी है कि मौजूदा संघर्ष किसी के भी नियंत्रण से बाहर जा सकता है और सभी पक्षों से तुरंत बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

मिडिल ईस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा।
  • ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के मुताबिक, यह युद्ध चार से छह सप्ताह तक चल सकता है।
  • 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों के बाद से ईरान में अब तक 1,230 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।
  • शनिवार सुबह करीब 50 इजरायली फाइटर जेट्स ने तेहरान में उस अंडरग्राउंड बंकर को निशाना बनाया, जिसे अली खामेनेई के लिए बनाया गया था।
  • खामेनेई के बेटे मोजतबा के संभावित उत्तराधिकारी बनने की चर्चा पर अमेरिका ने आपत्ति जताई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में ऐसा नेतृत्व चाहिए जो शांति और स्थिरता लाए।

ईरान का बयान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि कुछ देशों ने मध्यस्थता की कोशिशें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा शांति के पक्ष में है, लेकिन देश की संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जाएगा।

तेहरान एयरपोर्ट पर धमाके

शनिवार तड़के तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास जोरदार धमाकों से अफरातफरी मच गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि आसपास की कई इमारतों की खिड़कियां हिल गईं। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हमले के बाद क्या-क्या हुआ?

  • कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइलों और ड्रोन को रोके जाने और ईरान के जवाबी हमलों के बाद अमेरिका ने कुवैत सिटी में अपने दूतावास में परिचालन निलंबित कर दिया।
  • ईरान ने बहरीन की एक औद्योगिक शहर में स्थित एक सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला किया। जिसके आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया।
  • यूएई ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने कई ईरानी मिसाइलों और 120 से अधिक ड्रोनों को रोका।
  • कतर ने भी गुरुवार को राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाज सुनने के बाद ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की बात कही।
  • करीब 20,000 अमेरिकी मिडिल ईस्ट बिना किसी सहायता के छोड़ चुके हैं। वहीं, सरकार उन लोगों को वहां से निकालने के लिए चार्टर उड़ानों की व्यवस्था कर रही है जो अभी भी वहां से निकलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!