वैलेंटाइन डे पर अलर्ट : बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच विवाद रोकने के लिए मैदान में उतरी पुलिस

रायपुर। वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

राजधानी के एक दर्जन से अधिक उद्यानों में पुलिस बल की मौजूदगी रही। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। गांधी उद्यान, ऊर्जा पार्क, अनुपम गार्डन, दलदल सिवनी गार्डन और कलेक्टरेट गार्डन सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!