अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

राजनांदगांव। जनकल्याण सामाजिक संस्थान, राजनंादगांव के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजनांदगांव जिला के विभिन्न स्थानों पर रैली व संगोष्ठी एवं महिलाओं का श्री फल के द्वारा सम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकार एवं उनके दायित्वों के बारे में चर्चा किया गया, जिसमें कार्यक्रम डोंगरगढ ब्लॉक राका राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम-बखत रेगाकठेरा ग्राम-पटेवा इत्यादि स्थानों में महिला सश्क्तिकरण हेतु संस्था के द्वारा इन सभी ग्रामों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी महिलाओं को अवगत कराया गया साथ ही साथ यह भी बताया गया कि आज महिलाएं समाज में अपनी भूमिका एक महत्वपूर्ण ढंग से निभा रही है। परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी अपना दायित्व का निर्वाह कर रही है, महिलाओं के सगंठन के माध्यम से आज महिलाएं आजीविका से जुड़ी है और अपना परिवार का पालन-पोषण कर रही है, सभी महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गयी। ग्राम खुर्सीटिकुल की महिला सरपंच श्रीमति दुर्गा महानदिया ने ग्रामीण महिलाओं को अपना उदाहरण देते हुए बताया कि आज महिलाएं जो है पुरूषों से कम नहीं है, महिलाएं भी आज समाज के विकास के लिए कुछ कर सकती है, और समाज में अपना एक अच्छा स्थान स्वयं बना सकती है, आज महिलाओं के संगढन के द्वारा प्रत्येक गांव में नशा मुक्ति के लिए सभी महिलाएं मिलकर प्रयासरत है वहीं सक्रिय महिला श्रीमति मालती, गीता ने जानकारी दी कि आज हम सभी महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सभी जगह कार्य कर रहे है और हम अपने आप को छोटा महसूस नहीं करते है।

 

error: Content is protected !!