पशु तस्करी में संलिप्त वाहन मालिक गिरफ्तार…..

राजनांदगांव। ज्ञात हो कि बीते 21 मई के रात्रि मवेशी तस्करी की सूचना पर फारेस्ट नाका छुरिया के पास नाकाबंदी कार्यवाही के दौरान टाटा वाहन क्रमांक MH 28 AB 7156 के डाला के अंदर 2 नग भैंसी, 5 नग पड़िया, 2 नग गाय कुल 9 नग मवेशी कीमती 300000/- रूपये मिला था। आरोपी वाहन चालक विशाल गवई पिता फकीरा गवई उम्र 29 साल निवासी पिंप्री कोरडे थाना हिवरखेड जिला बुलढाना (महाराष्ट्र) एवं परिचालक विवेक गवई पिता शेषराव गवई उम्र 24 साल साकिन वरखेड थाना अमडापुर जिला बुलढाना (महाराष्ट्र) को अपराध धारा सदर के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये। माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल में निरूद्ध किया गया है।
प्रकरण में जप्त टाटा वाहन क्रमांक MH 28 AB 7156 के वाहन स्वामी लतिफ खॉ पिता अकबर खॉ उम्र 39 साल साकिन चिकलठाना जिला औरंगाबाद (महाराष्ट्र) का पता तलाश की जा रही थी जो आज थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा के हमराह सउनि मेघनाथ सिन्हा एवं थाना छुरिया स्टॉफ के आरोपी वाहन स्वामी लतिफ खॉ को पड़कर थाना लाकर पुछताछ करने पर उक्त वाहन को अपना होना बताया एवं मेरे ही कहने पर चालक एवं परिचालक दोंनो मवेशी भरकर कत्लखाना ले जा रहे थे स्वीकार किया। आरोपी वाहन स्वामी को आज दिनांक 22.05.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा, स0उ0नि0 मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक 1662, 1443, 296, 1588 की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!