महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे…

Maharashtra Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही देर में हो जाएगा। चुनाव आयोग के चीफ राजीव कुमार प्रेस वार्ता करके तारीखों की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। तो वहीं, झारखंड में 81 सीटों पर वोटिंग होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद राजनीतिक माहौल बदला सा दिख रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को आसान मानने वाली विपक्षी गठबंधन के नेता हरियाणा चुनाव के परिणाम के बाद संभल गए हैं। बता दें, महाराष्ट्र में इस वक्त NDA की सरकार चल रही है तो वहीं, झारखंड में हेंमत सोरेन के नेतृत्व में INDIA की सरकार है।

झारखंड विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

पहला चरण

अधिसूचना: 18 अक्तूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 25 अक्तूबर

नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर

नाम वापसी: 30 अक्तूबर

मतदान: 13 नवंबर

मतगणना: 23 नवंबर

दूसरा चरण

अधिसूचना: 22 अक्तूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्तूबर

नामांकन पत्रों की जांच: 30 अक्तूबर

नाम वापसी: 1 नवंबर

मतदान: 20 नवंबर

मतगणना: 20 नवंबर

20 नवंबर को महाराष्ट्र के सभी 288 सीटों पर होगी वोटिंग

महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूब को नोटिफिकेशन होंगे और आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतगणना की तारीख 20 नवंबर को होगी। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

वोटरों की संख्या

महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता हैं। 4.9 पुरुष और 4.6 महिला मतदाता हैं। 1.85 करोड़ युवा मतदाता शामिल हैं।  महाराष्ट्र में 1,00,186 पोलिंग स्टेशन हैं। जो 52,789 जगहों पर होंगे।वहीं ग्रामीण इलाकों में 57,582  पोलिंग स्टेशन होंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 960 मतदाता हैं।झारखंड के 24 जिलों में 81 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें सामान्य 44, एसटी 28 और एससी सीटें 9 हैं।  राज्य में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 1.29 करोड़ महिलाएं, 1.31 करोड़ पुरुष और 11.84 लाख पहली बार वोट करने वाले मतदाता हैं। वहीं कुल युवा मतदाता 66.84 लाख हैं।

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना: मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव में 130 करोड़ रुपए के सीजर हुए। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव में कोई वॉयलेंस नहीं हुए। एक लाठी नहीं चली, एक गोली नहीं चली। चुनाव दर चुनाव घटती हिंसा और बढ़ते वोट प्रतिशत इस बात के संकेत दे रहे हैं कि लोग इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ा रहे हैं। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

चुनाव आयुक्त ने हरियाणा औऱ जम्मू-कश्मीर की जनता का किया धन्यवाद

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में मतदान करने के लिए जनता का धन्यवाद किया।

उपचुनाव की तारीखों का भी होगा ऐलान!

कई राज्यों में विधान सभा और लोकसभा की खाली हुई सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की आज प्रबल संभावना है। जामकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग कई राज्यों में विधान सभा और लोकसभा की खाली सीटों पर उपचुनावों की भी घोषणा करेगा। इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश पर सबकी नजर टिकी है। बता दें, 3 लोकसभा और 49 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!