Waqf Bill: वक्फ बिल को मिला नया नाम, मोदी सरकार ने सेक्शन 40 को हटाया, बोर्ड में 10 सदस्य मुस्लिम और 4 दूसरे धर्म से होंगे

Waqf Bill: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने (Kiren Rijiju) लोकसभा में सोमवार दोपहर वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश किया। प्रश्नकाल के बाद दोपहर इसे सदन में चर्चा के लिए पेश किया। विधेयक पर अब 8 घंटे नॉनस्टॉप चर्चा हो रही है। इसमें से NDA को 4 घंटे 40 मिनट दिए गए हैं, बाकी वक्त विपक्ष को मिला है। बिल पर चर्चा के दौरान किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और विपक्ष पर करारा वार करते हुए इसके फायदे बताए। नए वक्फ बिल का नाम ‘उम्मीद’ (UMEED) हो गया है।

किरेन रिजिजू ने कहा कि नए वक्फ बिल का नाम ‘उम्मीद’ (UMEED) हो गया है। इस संशोधित बिल से नया सवेरा आने वाला है। करोड़ों मुसलमानों को फायदा होगा। मुसलमानों ने बिल का स्वागत किया है। बोर्ड के ऑडिट करने का भी प्रावधान रखा गया है। इस बिल के बाद असल पता चलेगा कि कितनी प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड के पास हैं।

वक्फ बोर्ड में अब 10 सदस्य मुस्लिम समुदाय से होंगे। 10 सदस्यों में 2 महिलाएं को रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि 4 गैर मुस्लिम सदस्य होंगे। बोर्ड में 3 सांसद होंगे। वहीं 1 सदस्य बार काउंसिल से होगा। दो प्रोफेशनल्स होंगे। संशोधन के बाद बोर्ड में मुसलमानों के हर वर्ग से सदस्य शामिल होंगे।

error: Content is protected !!