9 जिलों में लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के 9 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव में भी अलर्ट किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में तूफान का असर देखा जा रहा है, गुजरात के तट से टकराने के बाद चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो गया। ये तूफान तेज़ी के साथ सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इसका असर मांडवी में देखने को मिल रहा है। बिपरजॉय तूफान की वजह से मांडवी में तेज हवाएं चल रही है।

वहीं महाराष्ट्र में भी इसका प्रभाव देखने को मिला है। चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की वजह से मुंबई में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। गेट वे ऑफ इंडिया से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि बिपरजॉय की वजह से मुंबई में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

error: Content is protected !!