छोटी दिवाली पर किसे होगा धन लाभ, किसके बिगड़ेंगे काम… जानें क्या कहती है आपकी किस्मत

मेष 

मेष राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अत्यधिक अच्छा रहने वाला है। मित्रों और परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। नए लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा जिससे आपका क्षेत्र में नाम होगा। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दान-धर्म में अचानक से आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे माता पिता प्रसन्न होंगे।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज आपकी वाणी की मधुरता बनी रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। दूसरे लोगों को प्रभावित करने के साथ ही उनके साथ संबंध भी बेहतर बना कर रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में विचार-विमर्श के बाद आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। लेकिन फिर भी आप हिम्मत हारे बिना उस क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट होने की संभावना अधिक है, इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन दुविधा में रहने वाला रहेगा। आपके मन में मौजूद भावुकता आपके स्वास्थ्य को अस्वस्थ करेगी। आज आप अपने माता पिता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। घर पर बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आगे चल कर नुकसान हो सकता है। आज के दिन यदि आप पारिवारिक और स्थायी संपत्ति के विषय में चर्चा न करें, तो ये आपके लिए हितकारी होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है। संतान पक्ष की सभी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी, जिससे परिजन प्रसन्न होंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जिससे आप अपने आप को खुशहाल महसूस करेंगे। व्यापर करने वाले जातकों को भाइयों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं, उन्हें मनाने के लिए आप कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में करियर बना रहे जातकों को समाज में आदर सम्मान मिलेगा। आज आपके विरोधी पराजित होंगे।

सिंह 

सिंह राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में व्यवस्था और संतुलन को बनाए रखेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके प्रति समर्पित रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में तेजी लाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई मामला सरकारी कार्य से जुड़ा हुआ है तो उसमें किसी तरह की जल्दबाजी न करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से आपको खुशी मिलेगी।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी वाणी में आई मधुरता से आपको अत्यधिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल सौहार्द से भरपूर रहेगा। अपने विरोधियों से संबंध विकसित कर उनसे अपना काम निकलवा सकेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभकारी रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। कुछ खास रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है, जिससे आप सुख-आनंद की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी सेहत में चल रहे उतार-चढ़ाव से परेशां रहेंगे। जीवनसाथी भी आपकी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे वह अच्छा नाम कमाएंगे। साथ ही किसी नए विषय में रुचि होने से आपको भविष्य में सफलता मिलेगी। यदि संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कुछ समय अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के साथ व्यतीत करने से आपकी सोच पर सकारात्मक असर होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, किसी भी तरह की बहस करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम के अत्यधिक बोझ के चलते थकान महसूस करेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार को बदलना आपके लिए जरूरी है।

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलती दिखाई दे रही है। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापर में किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की पदोन्नति पर विचार विमर्श हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंद और संतोष से भरा रहेगा। आज के दिन आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से आपको अद्भुत शांति महसूस होगी।

मकर 

मकर राशि के जातकों की पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई चिंता दूर होने की संभावना है। किसी भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको धैर्य बनाए रखना होगा। पूर्व में की गई किसी गलती के चलते आपको नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में यदि अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर हों सकते हैं। व्यापर करने वाले जातकों को आज के दिन अत्यक्षिक लाभ होने की संभावना है।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर पर पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। किसी भी बहरी व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज के दिन खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष आपकी सभी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचें।

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज के दिन सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यदि कोई योजना आपने पहले से बना रखी थी तो आज उसका फल मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। किसी भी प्रकार के गलत काम करने से बचें, अन्यथा माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग उपलब्ध होंगे।

error: Content is protected !!