तुलसीपुर वार्ड में जीत का सेहरा होगा किसके सर, किसका होगा भाग्य उदय?

कांग्रेस-भाजपा ने वार्ड क्रमांक 17 में झोंकी पूरी ताक़त, थोड़ी देर बाद थम जायेगा चुनाव प्रचार

राजनांदगांव (पहुना)। आज शाम नगर के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की अपनी-अपनी बड़ी रैली बाजे-गाजे और झंडे बैनर के साथ निकलीं। कांग्रेस की रैली उम्मीदवार चंद्रकला देवांगन के पक्ष में दोपहर 12 बजे तो भाजपा की रैली सरिता सिन्हा के पक्ष में दोपहर 2 बजे निकली। बता दें कि इस वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में शोभा सोनी पूर्व महापौर जो कि दमदार भाजपा नेत्री थी; के निधन के बाद से इस वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। आगामी 20 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिये आज शनिवार शाम 5 बजे चुनावी शोरगुल पूरी तरह थम जायेगा। फिर घर-घर दस्तक दी जाएगी। शहर जिला और प्रदेश स्तर के नेता अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिये आज मतदाताओं से अपील करते नज़र आये। देखना है कि 23 दिसंबर मतगणना के बाद जीत का सेहरा किसके सर होगा। क्या भाजपा अपने खाते पूर्व में हुई जीत को बरकरार रख पायेगी या निगम की सत्तासीन कांग्रेस यह सीट छीन लेगी।
ऐसा है वार्ड के आंकड़ों का हिसाबस्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में कुल 4889 मतदाता हैं। उनमें 2494 महिला और 2395 पुरूष वोटर हैं। 5 बूथ बनाये गये है और सभी मतदान केंद्र ठाकुर प्यारेलाल स्कूल नई बिल्डिंग में हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित इस सीट के मतदान केन्द्र वार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार हैं:-मतदान केंद्र क्र. 49-महिला 476, पुरूष 440, कुल 916, बूथ क्र. 50-महिला 510, पुरूष 489 कुल 999, मतदान केन्द्र संख्या 51-महिला 519, पुरूष 506, कुल-1025, पोलिंग बूथ क्र. 52 महिला 491, पुरूष 473 कुल 964, पोलिंग बूथ क्रमांक 53, महिला 498, पुरूष 487 कुल 985 वोटर।


“मतदान केन्द्र संख्या नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रहीं है। आज शाम चुनाव प्रचार थम जायेगा। कल सुबह 9 बजे मतदान दल की रवानगी स्थानीय तहसील परिसर से होगी। खैरागढ़ नगर पालिका परिषद चुनाव के लिये पोलिंग पार्टी वहां के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्रस्थान करेगी। चुनाव में सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने कहा गया है। सामग्रियां भेजवा दी गई हैं। सुरक्षा बल तैनात कर दिये गये हैं। चिकित्सा टीम की भी ड्यूटी रहेगी।”

राजेन्द्र जैन
अधीक्षक, स्थानीय निर्वाचन

error: Content is protected !!