महिला एवं बाल विकास विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, क्या सरकार साड़ी खरीदी की कराएगी जांच:दीपक बैज

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर साड़ी खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को जगदलपुर राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए बैज ने कहा कि सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है।

दीपक बैज ने कहा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए 1 लाख 94 हजार 5 सौ 90 नग घटिया क्वालिटी की साड़ी की खरीदी की है। साड़ी उपयोग के लायक नहीं है। विभाग के द्वारा सेनेटरी पैड, ग्रीन बोर्ड एवं आरओ खरीदी में भी भ्रष्टाचार किया गया है। बैज ने सरकार से सवाल पूछा है कि क्या सरकार कथित भ्रष्टाचार की जांच कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!