नशे के कारोबार में महिलाएं भी सक्रिय, गांजा तस्करों समेत 13 गिरफ्तार…

 बिलासपुर. बिलासपुर जिले में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इसी कड़ी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गांजा और नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार में संलिप्त 4 महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 8 किलो से अधिक गांजा और 2925 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई. यह कार्रवाइयां  सरकंडा, सिविल लाइन, बेलगहना, सीपत, कोनी, कोटा, रतनपुर, बिल्हा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में की गई है.

पुलिस ने 12 गांजा तस्कर और 1 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट विक्रेता दबोचे गए हैं. जब्त 2925 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की कीमत 11,497 रुपए आंकी गई है.

महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोनी पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री मामले में आरोपी महिला पूर्णिमा वर्मा को गिरफ्तार किया है. महिला के कब्जे से 1 किलो 256 ग्राम गांजा और मोबाइल बरमाद किया है. जप्त मशरूका की कुल कीमत 36,000 रुपए आंकी गई. आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!