गोबर से महिलाएं बना रही दीए

 

बिलासपुर। इस बार दीपावली की रोशनी कुछ खास होने वाली है,क्योंकि घरों में जो दीपक जगमगाएंगे वो प्राकृतिक रूप से शुद्ध गोबर से बने दीए होंगे। नगर निगम बिलासपुर के चार गोठानों में स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से बने एक लाख दीए तैयार कर रहीं है जो शहर के घरों में पहुंचकर घरों को रोशन करेंगे। यहां से खरीदें-जोन कार्यालय सकरी,राजकिशोर नगर, सिरगिट्टी में संपर्क किया जा सकता है.

error: Content is protected !!