महापौर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद सहित महिला कांग्रेस पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा महोत्सव में शामिल

पहुना राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आज तीजा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुये। तीजा महोत्सव में मुख्यमंत्री माननीय बघेल भगवान शिव, नादिया बैला और जाता पोरा की पूजा अर्चना किये और उपस्थित सभी माताओं व बहनों को तीजा व पोला पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दिये। तीज महोत्सव में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख शमिल होकर तीज महोत्सव की मुख्यमंत्री सहित उपस्थितजनों को बधाई दी और तीज के पावन अवसर पर महिला स्व सहायता समूहो का 12.77 करोड रूपये का ऋण माफ करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
तीजा महोत्सव में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित पार्षदगण श्रीमती दुलारी बाई साहू, पूर्णिमा नांगदेवे, नामांकित पार्षद श्रीमती प्रतिमा बंजारे के अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती कुसुम दुबे, व श्रीमती खेरू नीशा, महामंत्री अंशुका बहेकर, शहर प्रवक्ता निखत परवीन सहित रश्मि चौधरी, रीना पटेल तथा राजनांदगांव महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल होकर तीजा महोत्सव का आनंद लिये एवं उपस्थित मंत्रियों, सांसदों, पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें तीजा पर्व की बधाई दिये।

error: Content is protected !!