सड़क सुरक्षा माह में नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान

राजनांदगांव। सडक़ सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यातायात टीम एवं यमराज एवं चित्रगुप्त नाटकीय किरदार एवं संवादो के माध्यम से विनोद गौतम एवं टेकराम द्वारा नेशनल हाईवे एवं शहर के महावीर चौक में बिना सीट बेल्ट, दुपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट, तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों यातायात संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने अपील किया गया। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।


