BJP Attacks Manish Sisodia: दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आप के बीच तनातनी बढ़ गई है. आज (रविवार को) बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि आप नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जिसने भी दिल्ली को ठगा है, वो केजरीवाल का सगा है.

