राजनांदगांव। शहर कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखोली क्षेत्र के संजय नगर निवासी एक युवक ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक 30 वर्षीय अनमोल बरगे पिता आनंद बरगे है। धारा 174 जाफ्ता फौजदारी के तहत मर्ग कायम कर मामले को जांच-विवेचना में लिया गया है।



