कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, महिला, किसान आत्मनिर्भर होंगेः कांग्रेस

कांग्रेस देगी हर महिला को साल में एक लाख रूपयेः कुलबीर
शहर व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त तत्वाधान में प्रेसवार्ता लेकर दी जानकारी

राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न गारंटी जैसे किसान न्याय गारंटी, नारी न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी जारी किया गया है। कांग्रेस युवाओं, महिलाओं और किसानों की समृद्धि के लिए पांच-पांच गारंटी दिया है। कांग्रेस महिलाओं से वादा करती है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेंगी। उक्त बातें शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कही। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 16 मार्च को प्रेसवार्ता आयोजित की।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आते ही किसान न्याय गारंटी, नारी न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी लागू की जाएगी। कांग्रेस महिलाओं से वादा करती है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेंगी। इसके अंतर्गत हर महिला को साल में एक लाख रूपए अर्थात महीने में 8333 रूपए मिलेगा। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को महीने में मात्र 1000 रूपए साल में 12000 रूपए देगी। कांग्रेस की सरकार 8 गुना ज्यादा महिलाओं को देगी। कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जायेगा। इसी तरह किसान न्याय के तहत कांग्रेस महिलाओं के साथ किसानों के सुख समृद्धि के लिये 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा। डा.एम.एस.स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एसएसपी तय की जाएगी। किसानों के ऋण माफ करने और आवश्यक ऋण माफी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफी आयोग की स्थापना की जाएगी। किसानों के फसलों के नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को फिर से डिजाइन किया जाएगा। कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति बनाएगी और उसे लागू करेगी जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताए सर्वोपरि होगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगी। किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स की छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

श्री छाबड़ा ने युवाओं को फोकस करते हुए बताया कि कांग्रेस शीर्षनेतृत्व राहुल गांधी जी ने 5 चरणों में युवा न्याय की घोषणा किया है। कांग्रेेस घोषणा करती है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भर्ती भरोसाः कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी देती है। हम एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे। प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रेजुएट को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक साल के अप्रेटिसशिप (प्रशिक्षण) देने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देता है। प्रशिक्षुओं को 01 लाख रूपए (8500 रूपए माह) हर वर्ष मिलेंगे। पेपर लीक से मुक्तिः कांग्रेस सार्वजनिक परीक्षाओं में किसी भी तरह की सांठगांठ या षडयंत्र को रोकने के लिए और ईमानदारी एवं निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की गारंटी देती है। हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षाः कांग्रेस गिग इकॉनमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है। युवा रौशनीः पांच साल की अवधि के लिए देश के सभी जिलों में आवंटन की सुविधा के साथ कांग्रेस 5.000 करोड़ रूपए का एक कोष बनाएगी। 40 साल से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्ट-अप फडिंग का लाभ उठा सकते है। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, महापौर हेमा देशमुख, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, विकास त्रिपाठी

    error: Content is protected !!