निगम में 2 माह का हुआ पेमेंट, अक्टूबर के भुगतान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम में 2 माह का वेतन भुगतान परसों ही वहां के अधिकारियों-कर्मचारियों आदि सबको हो चुका है। उन्हें एरियस भी बांटा जा चुका है। इसके बाद अक्टूबर की भी पगार देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज धरना दिया।

हर माह का बनता है 2 करोड़ का पेमेंट
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम में करीब 400 रेगुलर और लगभग 600 प्लेसमेंट मिलाकर तकरीबन एक हजार अधिकारी-कर्मचारी हैं। इनका प्रति माह करीब 2 करोड़ रू. का वेतन बनता है।

आज कल में मिल जायेगा अक्टूबर का भी – महापौर
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि निगम में ऐसा कोई भी कर्मचारी नहीं है जिन्हें परसो तक 2 माह का पेमेंट नहीं मिला हो। इन्हें एरियस भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके कुछ लोग जो राजनीति से प्रेरित होकर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि शासन का आदेश है कि अक्टूबर का भी वेतन भुगतान करना है और 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को भुगतान कर भी दिया जायेगा।

error: Content is protected !!