चलती ट्रेन में धुआं देख यात्रियों में मचा हड़कंप; स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन जानें, क्या पूरा मामला?

सतना। जबलपुर रेल मंडल के उचेहरा और सतना स्टेशन के बीच 11705 जबलपुर-रीवा शटल में यात्रियों ने पहियों के पास से चिंगारी उठते देखी। चंद पलों में धुआं भी उठने लगा, जिसकी वजह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इसकी सूचना तत्काल रेलवे के कंट्रोल रूम को दी। नतीजतन गाड़ी के सतना स्टेशन पहुँचते ही रेलवे की टीम ने गाड़ी में सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन करीब आधा घंटा सतना स्टेशन पर ही खड़ी रही।

error: Content is protected !!