बस्तर टाईगर शहीद महेन्द्र कर्मा को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

जयंती पर स्थानीय कांग्रेस भवन में हुआ कार्यक्रम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर शनिवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में बस्तर टाइगर व झीरम घाटी के शहीद स्व. महेन्द्र कर्मा जी की जयंती पर संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व स्व. कर्मा जी के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
संगोेष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहीद स्व. महेन्द्र कर्मा जी बस्तर के टाइगर के नाम से जाने जाते थे वे दंतेवाड़ा से विधायक एवं बस्तर से सांसद रहे तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया। स्व. कर्मा जी निर्भीक और अपनी बात कहने वाले नेता थे। स्व. कर्मा जी की जयंती पर कांग्रेस भवन में 05 अगस्त शनिवार को संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम, अतुल शर्मा, लखुभाई रूचंदानी, फरमान अली, भोला यादव, हेमंत मानिकपुरी ने संगोष्ठी सभा में स्व.महेन्द्र कर्मा जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मृतियों को यादकर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष कुतबुद्दीन सोलंकी ने कहा कि बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध शहीद स्व. महेन्द्र कर्मा के बलिदानों को भूलाया नहीं जा सकता। स्व.कर्मा जी बस्तर और आदिवासियों के विकास और सुरक्षा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। नक्सलियों के आतंक को खत्म करने के लिए सलवा जुडूम अभियान चलाया था।
वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने शहीद स्व. महेन्द्र कर्मा जी को नमन करते हुए कहा कि कर्मा जी जैसे नेता का न रहना समस्त कांग्रेसजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा निकाली परिवर्तन यात्रा के दौरान झीरम नक्सली कांड में हमारे प्रिय नेताओं को हमने खो दिया। ऐसे नेता को मैं सादर नमन करता हूं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर जिला कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!