दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने घर में दो नाबालिग बेटों की फांसी लगा कर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। धमतरी के पुसिल अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घटना को अंजाम राजधानी रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर धूमा गांव में दिया गया। वारदात के समय महिला का पति जो कि सब्जी बेचता है और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे।

महिला के ससुर जब घर पर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे घर की छत से फांसी पर लटके हुए हैं। यह देखकर वह डर गए और तुरंत पुलिस और घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान झरना साहू के रूप में हुई हैं। जो अपने दो बेटों सागर (6) और अक्षय (4) के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई थी। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। महिला के पति से पुछताछ की गई है लेकिन इससे आत्महत्या के सही कारण का पता नहीं चल पाया हैं।

error: Content is protected !!