पंद्रह दिन बंद रही मंडी; अब धान खरीदी फिर शुरू

राजनांदगांव (पहुना)। कृषि उपज मंडी पखवाड़ा भर बंद रही। इसका कारण था कि शासन ने मंडी शुल्क 2 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत कर दिया था। जिसमें पोहा मिलर्स ने मंडी में धान खरीदी बंद करके विरोध जताया था।
मंडी सचिव रामलाल साहू ने बताया कि 2 प्रतिशत मंडी शुल्क को शासन द्वारा बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर देने पर पोहा मिलर्स ने धान खरीदी बंद कर दी थी, ऐसे में मंडी 15 दिवस तक बंद रखनी पड़ी। इस बढ़े हुए टैक्स में 3 फीसदी मंडी शुल्क और 2 प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क शामिल हैं। 20 पैसा जो निराश्रित शुल्क लगता था वह आज भी लग रहा है। जिले में 50-51 पोहा मिल हैं और पोहा मिलर्स परसों से पुनः खरीदी शुरू कर दिये हैं।

“मंडी शुल्क बढ़ने के विरोध में मंडी 17 दिन बंद रहं। मंडी शुल्क घटा या नहीं अभी जानकारी में नहीं है।”
कोमल सिंह राजपूत
मंडी उपाध्यक्ष

error: Content is protected !!