राजनांदगांव (पहुना)। जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर में आज ग्रामीणों की भीड़ राजमहल का ताला खुलने की प्रतीक्षा में लगी होने के समाचार हैं। पुलिस से, लेकिन अपुष्ट मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर के उस भवन में राजा रहा करते थे जहां लॉकर रखा हुआ है।
अतः उस भवन में तहसील छुईखदान रियासत के राजपरिवार का ताला बहुत पहले से लगा हुआ है। अब वह ताला राज परिवार के दो पक्षों की उपस्थिति में आज पुलिस की मौजूदगी में खुलने वाला है। थाना प्रभारी छुईखदान श्री देशमुख अभी स्पॉट पर ही हैं। एसडीओपी खैरागढ़ श्री सिन्हा ने कहा कि आधिकारिक तौर पर वे अभी ज्यादा कुछ नहीं बता पायेंगे।



