सर्व सेन समाज दुर्ग संभाग की बैठक कल

जिला राजनांदगांव में प्रदेश पदाधिकारियो का होगा आगमन

राजनांदगांव। सर्व सेन समाज के प्रांताध्यक्ष  पुनीत राम सेन के अध्यक्षता में कल यानि 30 दिसंबर को जिला मुख्यालय राजनांदगांव, सर्व समाज भवन, क्लब चौक, बसंतपुर वार्ड क्रमांक42 में समय- सुबह 11.30 बजे से दुर्ग संभाग की बैठक आयोजित किया गया है । जिसमें दुर्ग संभाग के अंतर्गत सात जिले दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर, खैरागढ़, बेमेतरा और बालोद के सभी जिलाध्यक्ष अपनी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
जिला सेन समाज  के जिलाध्यक्ष शेषनारायण शांडिल्य ने कहा है कि यह दुर्ग संभाग की बैठक में प्रांत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव, प्रांतीय निर्वाचन मुख्य अधिकारी के साथ प्रांत पदाधिकारी कार्यकारिणी का मार्गदर्शन सभी सात जिलो के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष शांडिल्य ने जिला पदाधिकारियों, प्रकोष्ठो के सभी अध्यक्षगण, कार्यकारिणी के साथ सम्मानित सदस्यगण, वरिष्ठ जनो को बैठक में समय पूर्व आवश्यक रूप से पहुंचने का आदेश दिये है।

जिला मिडिया संयोजक इन्द्रद्वीप हीरा सेन ने आगे बताया कि बैठक का संचालन जिला संयोजक देवशरण सेन, व्यवस्था की जिम्मेदारी जिलामंत्री अनुप श्रीवास, मातृ- शक्ति की जिम्मेदारी निशा सेन, भोजन व्यवस्था सेलून संघ अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास, कार्यक्रम व्यवस्था जिला संयोजक अनिल कौशिक तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ हेतु मोती श्रीवास, गणेश कौशिक, शिव श्रीवास, राजू श्रीवास और आदित्य को सौंपा गया है। जिला सचिव लोकेश सेन द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यगण को शामिल होने की विनती की है।

error: Content is protected !!