‘आजाद बलूचिस्तान’ से बौखलाया पाकिस्तान, अपने ही देश में एयरस्ट्राइक कर 28 को उतारा मौत के घाट

बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अपनी नाकामी छिपाने के लिए बलूचिस्तान के लोगों पर हवाई हमले किए हैं. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना की एयरस्ट्राइक में कुल 28 आम लोगों की मौत सोते हुए ही हो गई, जिसमें 9 बच्चे, 7 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं. 17 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में हवाई हमले किए गए. स्थानीय लोगों और संगठनों का दावा है कि इन हमलों में आम नागरिक भी मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने बलुचिस्तान में एक बार फिर हवाई आक्रमण किए हैं. बलोचिस्तान में  11 अगस्त को लोगों ने आजादी का एक बड़ा ही सेलिब्रेशन मनाया. पाकिस्तान सरकार इस आजादी के जश्न को पचा नहीं पाया और स्रोतों के अनुसार जानकारी है कि पाकिस्तान की एयरफोर्स ने इस इलाके पर धड़ाधड़ बमबारी कर दी है, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई है.

कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने सोराब के गिदार इलाके के गोंधन में कई ठिकानों को निशाना बनाया. बमबारी में कई घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है. सोराब से आई तस्वीरें इतनी हृदयविदारक हैं कि पाकिस्तानी सेना के हमले में बच्चों और बुजुर्गों के परखच्चे उड़ गए हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बमबारी में बड़ी संख्या में घर भी क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है. फिलहाल इन हवाई हमलों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के का कहना है कि इलाके में कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की जा रही है. सेना ने दावा किया कि अभियान के दौरान 5 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!