Reel बनाने के चक्कर में गंवाई जान: युवक को सीने में लगी गोली, मौके पर ही मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां सोशल मीडिया अकाउंट के लिए रील बनाने के दौरान एक युवक को गोली लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

खिटौरा गांव निवासी मोनू सिकरवार उम्र 32 अपने नाना के यहां बछिया स्थापना में छत्तरपुरा पोरसा गांव गया था। जहां कार्यक्रम के बाद मोनू ने अवैध हथियार लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेस बुक के लिए रील बनाने लगा। रील बनाते समय अचानक कट्टे से गोली चली और सीधा मोनू की छाती में जा लगी। जिससे मौके ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई ने बताया कि, भाई नाना के यहां गया हुआ था। जहां उसे कट्टा दिखा तो वो देने लगा की कैसे चलेगा। तभी वीडियो बनाते समय अचानक से गोली चल गई और उसके सीने में जा लगी। जिससे वो निचे गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

error: Content is protected !!