तिब्बत में 7 की तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 लोग घायल….

चीन के कब्जे वाले तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार (22 अक्तूबर) को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हुए हैं. नागकू क्षेत्र में 339 से अधिक घर ढह गए हैं और बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान जारी है. शिन्हुआ ने स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के हवाले से बताया कि गुरुवार रात को भूकंप का केंद्र नागकु क्षेत्र के बाकेन काउंटी में था.

भूकंप का केंद्र जमीन के 173 km नीचे था. इस बीच प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है. भूकंप से सैकड़ों मकान धवस्‍त हो गए। 1600 बचावकर्मी राहत कार्यों में लगे हुए हैं.

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है. प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए 1,000 प्रीफैब्रिकेटेड मकान, लगभग 3,000 टेंट, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक कपड़े भेजे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!