संस्कारधानी की तीन लड़कियां भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोचिंग कैम्प हेतु बैंगलूर रवाना

राजनांदगांव। सिमड़ेगा झारखंड में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ हॉकी टीम से कु. आंचल साहू पिता दीनदयाल साहू और अनिशा साहू पिता अगनु साहू तथा मध्यप्रदेश हॉकी अकेडमी से कु. भूमिका साहू का चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोचिंग कैम्प के लिए किया गया है यह कैम्प 17 जनवरी से बैंगलोर कर्नाटक में है। इस कोचिंग कैम्प से ही भारतीय हॉकी टीम का चयन किया जाएगा। तीनां लड़कियां 14 तारीख को बैंगलोर के लिए रवाना हुईं। ये तीनां लड़कियां बसन्तपुर राजनांदगांव में निवास करती हैं वही भूमिक्षा साहू मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण ले रही है।

 

error: Content is protected !!