
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन पितृ पक्ष के बीच पड़ रहा है. अश्विन कृष्ण तृतीया तिथि पर पूर्वजों के स्मरण, तर्पण और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन राशियों पर भी विशेष प्रभाव पड़ सकता है. जानें आज का राशिफल…
मेष
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से सुखद रहेगा. पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा. आपको कोई प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी.
वृषभ
आज के दिन वर्कप्लेस में थोड़ी टेंशन हो सकती है. नए काम की शुरुआत करने से पहले थोड़ा रिसर्च करें.
मिथुन
आज का दिन को मिथुन राशि वाले ऐसे लोग जो उद्योग और व्यापार से जुड़े हैं, के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी या संचय हो सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं.
कर्क
आज का दिन कर्क राशि की प्रतिभा और बुद्धि के विकास के लिहाज से अच्छा रहेगा. स्वजन और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में वांछित उन्नति का रास्ता खुल सकता है.
सिंह
आज के दिन सिंह राशि की मेंटर पीस बढ़ेगी. विपरीत परिस्थितियों में सुधार आने से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. व्यवसाय में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है.
कन्या
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. धैर्य और साहस के साथ किए गए प्रयास सफल होंगे. धन प्राप्ति के अवसर बढ़ सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उत्साहजनक परिस्थितियां मिलेंगी.
तुला
आज तुला राशि को जरूरी खर्चों को प्राथमिकता देना आपके लिए उपयोगी रहेगा. परिवार के प्रति जिम्मेदारियां निभाने से संतोष मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है.
वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है. राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है और इसका लाभ भविष्य में मिल सकता है. नौकरी में शुभ परिवर्तन के संकेत हैं.
धनु
आज धनु राशि के जातकों को किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. सामूहिक प्रयास से महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ेगा.
मकर
आज का दिन मकर राशि वालों को साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ सकते हैं. विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा.
कुंभ
आज का दिन कुंभ राशि वालों का स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी तथा नए लोगों से परिचय का दायरा विस्तृत होगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति बनी रहेगी. हालांकि आमदनी की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें.
मीन
आज का दिन मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय काम करने का अवसर मिल सकता है. आपका धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कराने में मदद करेगी.
