मोदी जी के नेतृत्व में देश के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी हैं – नीलू शर्मा

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडे का चुनाव अभियान पार्टी की रणनीति के अनुरूप आगे बढ़ रहा हैं। पहले चरण में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुए, मंडलों की बैठके व कोर ग्रुप तथा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होने के पश्चात अब भाजपा नेता शक्ति केंद्र की ओर रुख कर रहें हैं, तथा शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों के लिए कार्य योजना बनाकर बैठके प्रारंभ कर चुके हैं, इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व लोकसभा चुनाव सहसंयोजक नीलू शर्मा ने डोंगरगढ़ व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तिलई, भंडारपुर, बलदेवपुर, उदयपुर व पिपरिया शक्ति केंद्रों की बैठकों में सिरकत की व कहा कि भारतीय जनता पार्टी मासबेस पार्टी नहीं बल्कि कैडर बेस पार्टी हैं, हम कार्यकर्ता पर आधारित दल हैं, हमारा कोई भी सामान्य सा कार्यकर्ता अपनी योग्यता, मेहनत व समर्पण के बल पर देश व पार्टी के शीर्ष पदों पर पहुच सकता प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर बैठे दर्जनों ऐसे नेता हैं जो सामान्य परिवार से निकलकर आज देश, प्रदेश व पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा की यही खासियत उसे देश के अन्य राजनीतिक दलों से अलग रखती हैं।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री शर्मा ने आगे कहा की पार्टी नेतृत्व के प्रति हमारी आस्था,पार्टी नेतृत्व का निर्णय शिरोधार्य करना हमारे कार्यकर्ताओं की विशेषता हैं। पार्टी का जो भी निर्णय हम कार्यकर्ताओं को प्राप्त होता हैं उसे पूरा करने के लिए हम सब तन, मन, धन से जुट जाते हैं, भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर पार्टी के लिए काम करता हैं, हम किसी व्यक्ति विशेष से जुड़े लोग नहीं हैं, हम पार्टी के विचारों, सिद्धांतों को अंगीकार करने भाजपा के सदस्य बने हैं, और इस बात का हमे गर्व भी हैं।

श्री शर्मा ने शक्ति केंद्रों की बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। पार्टी के समक्ष आये तमाम चुनौतियों का मुकाबला बूथों व शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को ही करना होता हैं। हम देश के लिए जीने व मरने की कसम खा कर आगे बढ़ रहें हैं। श्री शर्मा ने मोदी जी के एक दशक के कार्यकाल को देश के एतिहास का स्वर्णिम युग बताते हुए कहा की जिन विचारों व सिद्धांतों को लेकर भाजपा का जन्म हुआ उसे पूरा करने का कार्य मोदी जी कर रहें हैं। कश्मीर से धारा 370 का खत्म होना, देश से तीन तलाक कानून समाप्त होना, विदेशों में बसे हिन्दुओ, सिक्खों, बौद्धों, ईसाइयों को भारत की नागरिकता देना, राम मंदिर का निर्माण होना कुछ ऐसी घटनाएं है जो पार्टी की सोच को स्पष्ट करती हैं। अभी देश के लिए आगे और बहुत कुछ करना बचा हैं। इसके लिए आवश्यक है हम सब मिलकर मोदी जी को 2024 का जनादेश प्रदान करें। अबकी 400 – पार के लिए कमर कस कर जुट जाएं। इस दौरान कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, टी. के. चंदेल, राजेश श्यामकर, जागेश्वर साहू, नरोत्तम सिन्हा, खुमन देशलहेरा, महेश यादव, परदेशी सोनबोईर, ललित चोपड़ा सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!