राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं. फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया. यह फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है. इसका सचित्र विवरण भारत की राष्ट्रपति के सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा किया गया है.

error: Content is protected !!