मेष
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है। अपनी सफलता की राह में किसी बाहरी व्यक्ति को बीच में न आने दें। कार्यक्षेत्र में सभी तरह की चुनौतियों से सामना करने के लिये तैयार रहें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज अचानक किसी निवेश का लाभ मिल सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जैसे-जैसे समय बीतेगा, वैसे ही सभी काम असानी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ की सम्भावना बन रही है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के मन में कई तरह के विचार आयेंगे, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परिवार में चल रही कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की किस्मत आज साथ देगी। कार्यक्षेत्र में रुके हुए सभी कार्य अच्छी तरह और आसानी से पूरे होंगे। घर में बड़े बुजुर्गो से बातचीत करने से आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारीवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल बनाए रखें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक वकालत के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, आज उनका सामाज में नाम होगा। किसी दोस्त के जरिए आपको धनलाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिस कारण आपके बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कार्य करना अच्छा लगेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज शांत होकर विचार करना होगा और अपने काम के प्रति एकाग्रता लानी होगी। मेहनत करते रहें परिणाम अच्छा मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार आपके पक्ष में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इधर उधर की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। विवाहित जातकों के मन में जो भी शिकायते हैं, उन्हें अपने तक ही सीमित रखें। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होगा।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी द्वारा अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अत्यधिक लाभ होगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों का आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बड़ेगा। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। जिस अवसर की तलाश आप काफी समय से कर रहे थे, वो आज किसी दोस्त की मदद से प्राप्त होगी। व्यापार कर रहे जातक अपने व्यापार संबंधित किसी कार्य में माता पिता की मदद लेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले उसकी अच्छे से जानकारी लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नती के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक दृष्टि से आज स्वास्थ्य फिट रहेगा।
मकर
मकर राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। जिन परिस्थितियों में आप असुविधा महसूस करते हैं, उनसे आपको बचना होगा। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बहस और वाद विवाद में पड़ने से बचें। व्यापार करने वाले जातक अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन आप व्यस्त रहने वाले हैं। जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अच्छे से मेहनत करेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी, साथ ही आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। रहन सहन में बदलाव करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों को आज किसी पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन
मीन राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसमे सावधानी बरतें।शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है, सफलता जरूर मिलेगी। राजनीति कर रहे जातकों को थोड़ी-सी मेहनत और करनी होगी, जिससे आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभ प्राप्त होगा।