राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान गुम हुआ करीब 30 हजार रुपये कीमत का चांदी का कड़ा जिला पुलिस की तत्परता से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को वापस लौटा दिया गया। कड़ा मिलने के बाद योगेश साहू के चेहरे पर खुशी लौट आई।
जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन झांकी के दौरान योगेश साहू का चांदी का कड़ा कहीं गुम हो गया था। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कड़े की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से गुम हुआ चांदी का कड़ा बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कड़ा उसके वास्तविक स्वामी योगेश साहू को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। कीमती सामान वापस मिलने पर योगेश साहू ने जिला पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

