कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने चुनावी रण में उतरीं प्रियंका गांधी

पणजी: गोवा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां की। कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को नवेलिम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं को तमाम सरकारी रोजगार में 30 फीसदी आपको मिलेंगे। मारगांव में वर्किंग वोमेन हास्टल बनाए जाएंगे। गोवा में जब से यह सरकार आई हैं तब से महिलाओं के प्रति अपराध 24 फीसदी बढ़ गया है। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए महिला पुलिस स्टेशनों को बढ़ाया जाएगा। स्वयं सहायत ग्रुप चलाने वालों को एक लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि गोवा का प्रत्येकवासी स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा पाएगा। रोजगार पैदा करने के लिए बजट में 500 करोड़ रुपए दिलाए जाएंगे। गोवा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब गोवा के लिए नीतियां बनाएगी उसे आप लोगों की सहमति के बिना नहीं बनाई जाएंगी। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें आप लोग गोवा का भविष्य चुनने जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गोवा के लोगों के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार है, यह कोई नया प्यार नहीं बल्कि पुस्तो पुराना प्यार है।

उन्होंने कहा कि आप लोगों के सामने खड़े होकर सिर्फ चुनाव की बात करना सही नहीं लगता है क्योंकि हमारा दिल का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि सही निर्णय लेने का समय आ गया है, अगर आप सही निर्णय नहीं लेते हैं तो आपका प्रदेश, संस्कृति, पर्यावरण, छोटे-छोटे कारोबार नहीं बचेंगे। क्योंकि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह होनी चाहिए कि जनता के लिए काम करें। जो यह नहीं करता है वो जनता का नुकसान करता है।

error: Content is protected !!