दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। सुबह 7 बजे से वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचकर रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। इस बीच दिल्ली के सीलमपुर से फर्जी वोटिंग की खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग की है। कुछ महिला वोटर्स ने आरोप लगाए कि उनके वोट डाल दिए गए। इसके बाद जमकर हंगामा भी हुआ।
पुलिस ने फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे 2 युवकों को पकड़ा
इधर, दिल्ली पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे सुमित और अनुज नाम के दो युवकों को पकड़ा है। जो फर्जी वोट डलवाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि ये दोनो किस दल के लिए काम कर रहे थे।
दिल्ली में 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत हुई वोटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक कुल 19.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा उत्तर पूर्व दिल्ली में तो वहीं सबसे कम नई दिल्ली में मतदान हुआ है। उत्तर पूर्व दिल्ली में 24.87 और नई दिल्ली में अब तक 16.08 फीसद वोट पड़े है।
- उत्तर पूर्वी दिल्ली – 24.87
- शाहदरा – 23.3
- दक्षिण पश्चिमी दिल्ली – 21.9
- पूर्वी दिल्ली – 20.03
- उत्तर पश्चिमी दिल्ली – 19.75
- दक्षिण दिल्ली – 19.75
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली – 19.66
- उत्तर दिल्ली – 18.63
- पश्चिमी दिल्ली – 17.67
- सेंट्रल दिल्ली – 16.46
- नई दिल्ली – 16.08