आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी, महिला आरक्षक गिरफ्तार,अब तक 8 पुलिस कर्मी सहित 9 जा चुके जेल

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला आरक्षक को गिरफ्तार किया है। बीते साल राजनांदगांव में आयोजित आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप में दर्जनभर से ज्यादा को आरोपी बनाया गया था। जिसमें एक महिला आरक्षक काजल भारद्वाज के खिलाफ भी जांच चल रही थी। जांच के पश्चात पर्याप्त सबूत के आधार पर महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चेटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान के आधार पर पुख्ता सबूत इकट्टा किया गया। जिसमें महिला आरक्षक की भूमिका मिलीभगत उजागर हुई।

बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक कवर्धा जिले के पिपरिया थाना में पदस्थ थी। इसी के साथ पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 8 पुलिस कर्मी, 5 टेक्निशियन टीम के सदस्य और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस ने महिला आरक्षक को अनुचित तरीके से अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने में शामिल होने के आधार पर आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस की विवेचना अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!