आज बर्फ तो कल हर‍ियाली,वो 8 हिल स्टेशन जहां मौसम खुद पेंट करता है खूबसूरती की नई तस्‍वीर

ट्रेवल डेस्टिनेशन। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। गर्मी ने अप्रैल में ही अपना प्रचंड रूप द‍िखाना शुरू कर द‍िया है। मौसम व‍िभाग ने भी अप्रैल से ही भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल हो सकता है। चिलचिलाती धूप और बहता पसीना किसी को भी बदहवास कर सकता है। गर्मी में लोग पहाड़ों पर घूमने की प्‍लान‍िंग करते हैं। यहां वे कुछ सुकून भरे पल ब‍िताना चाहते हैं। वैसे तो ज्‍यादातर लोग श‍िमला मनाली या उत्‍तराखंड जाना पसंद करते हैं। लेक‍िन इससे अलग हटकर बात करें तो कुछ ऐसे भी ह‍िल स्‍टेशनंस हैं जहां हर मौसम में बदला हुआ नजारा देखने को म‍िलता है।

यहां आप क‍िसी भी मौसम में जा सकते हैं। कभी बर्फ की सफेदी तो कभी ह‍र‍ियाली की चादर, तो कभी बादलों की आड़ में छ‍िपे पहाड़- यहां आपको हर पल कुछ न कुछ नया देखने को म‍िलता है। आइए जानते हैं क‍ि वो कौन से ह‍िल स्‍टेशन हैं जो अपनी खूबसूरती के ल‍िए जाने जाते हैं।

ऊटी

तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में बसा ऊटी एक खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन है। ये जगह गर्मियों में जहां हरियाली से भर जाता है, वहीं सर्दियों में ठंडक और कोहरा इसकी वादियों में रहस्य घोल देता है। मॉनसून में यहां की चाय बगान और भी लुभावने लगते हैं। आप यहां हर मौसम में जा सकते हैं।

मनाली

हिमाचल प्रदेश का ये खूबसूरत हिल स्टेशन पर्यटकों की पहली पसंद होती है। यहां हर सीजन में पर्यटकों की भीड़ देखने को मि‍लती है। गर्मियों में माइल्ड मौसम, सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ और बारिश में हरियाली इसे परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।

गुलमर्ग

कश्मीर का गुलमर्ग स्‍नोफॉल के लिए पूरी दुन‍िया में फेमस है। गर्मियों में यहां की वादियां हरे रंग में रंग जाती है। स्कीइंग से लेकर फूलों की घाटी तक, यहां हर मौसम में कुछ नया देखने को म‍िलता है।

दार्जिलिंग

वेस्‍ट बंगाल का दार्जिल‍िंग अपनी खूबसूरती के ल‍िए जाना जाता है। दार्जिलिंग में चाय बगान और टॉय ट्रेन पर्यटकों के लि‍ए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां हर मौसम की सुबह अपने अलग रंगों और बादलों के साथ शुरू होती है।

मुन्नार

केरल का मुन्‍नार ह‍िल स्टेशन चाय के बागानों और शांत वादियों के लिए पूरी दुन‍िया में मशहूर है। मॉनसून में यहां की वादियां धुंध से घिरी होती हैं और गर्मियों में यह शांति का दूसरा नाम बन जाती है। यहां हर सीजन में आपको गजब की खूबसूरती देखने को म‍िलती है।

औली

औली सर्दियों में स्कीइंग के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाता है। गर्मियों की बात करें तो यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा लेने के ल‍िए पर्यटकों की भीड़ लगी होती है।

शिलॉन्‍ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग की खूबसूरती तो बरसात के द‍िनों में देखते ही बनती है। इसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। बादलों से ढके पहाड़ और झरनों की बहार इसे हर मौसम में खास बनाते हैं।

नैनीताल

झीलों का शहर कहे जाने वाला नैनीताल हर सीजन में अपनी झीलों और बाजारों से पर्यटकों को आकर्षित करता है। मानसून में बादलों से घिरी नैनी झील और सर्दियों में कोहरे में डूबी वादियां दिल को छू जाती हैं। गर्मी के मौसम में चलती हुईं ठंडी हवाएं आपको सुकून का ए‍हसास करा सकती हैं।

error: Content is protected !!