प्रदेश पंचायत सचिव संघ का आंदोलन कल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत संघ के जिला अध्यक्ष रामदुलार साहू के नेतृत्व में संघ अपनी मांगों को लेकर 7 मार्च को शहर में रैली निकालेगा। इससे पहले कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हो जायेगा। इनकी रैली धरना प्रदर्शन स्थल से महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, गुरूद्वारा रोड, गुरूनानक चौक, बैलापसरा होते हुए धरना-प्रदर्शन स्थल पर लौट कर समाप्त होगी।
0- किसान करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि 7 मार्च को ही ग्राम बिल्हरी के किसान सूरज कौशल, मल्लूराम कौशन कृषि फसल बीमा राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकाली भूख हड़ताल करंेगे। इधर जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने कहा कि किसान हित में आंदोलन को समर्थन दिया जायेगा।

 

 

error: Content is protected !!