महतारी वंदन योजना: सात हजार से ज्यादा महतारियों को झटका, योजना से हटाए गए नाम,जानें वजह

रायपुर। अगर आप भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। बता दें कि, साय सरकार ने जुलाई महीने की 17वीं किस्त महिलाओं के खाते में जारी कर दी है। 69.23 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि, इस महीने लिस्ट से लगभग सात हजार महिलाओं के नाम की छटनी की गई है।

दरअसल, जून महीने में 69,30,041 महिलाओं को राशि जारी की गई थी। वहीं, इस माह 69,23,167 को राशि जारी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि, इस महीने लगभग 7 हजार महिलाओं के नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। योजना की शुरुआत से अब तक करीब 90 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, जिसमें करीब 48 हजार के नाम मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद लिस्ट से बाहर किए गए हैं। बता दें कि, हर महीने की 28 तारीख तक हुए मृत्यु की जानकारी पोर्टल के माध्यम से इकट्ठा करने के बाद लिस्ट से हटाई जाती है।

बता दें कि, महतारी वंदन योजना की शुरुआत में कुछ महिलाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया था। इसके अलावा कुछ महिलाओं के आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराने होने के कारण निष्क्रिय थे, जिसकी वजह से नाम हटाए गए। वहीं, एक वजह ये भी रही की शासकीय सेवा में होने के बाद भी कुछ महिलाएं योजना का लाभ ले रही थीं, जिसकी शिकायत मिलने पर उनके नाम हटाकर राशि वसूली की जा रही है।

error: Content is protected !!