‘दुनिया का सबसे महंगा आम’ हरियाणा पहुंचा, कीमत- ₹70 हजार/Kg, दावा- इसे खाने से कैंसर की ग्रोथ रुकती है

World Most Expensive Mango: फलों के राजा आम को खाना हर कोई पसंद करता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। भारत में आम की कई किस्में मिलती है, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाते हैं। आम की हर एक किस्म अपने आप में खास होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम (World’s Most Expensive Mango) ‘जापान का मियाजाकी आम’ (Miyazaki Mango) है। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। भारत में इसकी कीमत ₹50 हजार से ₹70 हजार प्रति किलो है, जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम ₹2.50 लाख से ₹3 लाख किलो तक बिकता है।

इन दिनों दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुरू हुए फ्रूट फेस्टिवल (Kurukshetra Fruit Festival) में देखने को मिल रहा है। अपने आकर्षक रंग और दाम के कारण यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फ्रूट फेस्टिवल में पहुंचने वाला हर कोई इसे खाना चाहता है, लेकिन दाम सुनते ही उनके पैरों तले की जमीन खिसक जाती है।

जापान के मियाजाकी आम की कीमत भारत में ₹50 हजार से ₹70 हजार प्रति किलो है। जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम ₹2.50 लाख से ₹3 लाख किलो तक बिकता है।

गहरे लाल रंग और मीठे रस से भरे इस मियाजाकी आम को ‘एग ऑफ द सन’ के नाम से भी जाना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक यह आम सिर्फ एक फल नहीं बल्कि कैंसर रोगियों के लिए दवा भी है, क्योंकि रिसर्च में दावा किया गया है कि ये आम शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोक सकता है। साथ ही यह शरीर की ताकत यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

मियाजाकी कि इन्हीं कुछ खासियतों के कारण लाडवा में स्थित इंडो-इजराइल सब-ट्रॉपिकल सेंटर में इसका एक पौधा भी लगाया गया है। सेंटर ने इसे भविष्य का फल मानते हुए रिसर्च शुरू कर दी है। अच्छी बात यह है कि पौधे पर इस साल फल भी आ चुके हैं।

सबसे बड़ा थाई मैंगो और छोटा देसी सीवर भी लुभा रहा

फ्रूट फेस्टीवल में थाई मैंगो (बॉम्बे ग्रीन) की वैरायटी का साइज सबसे बड़ा है। इसका वजन भी 1 किलो से ज्यादा है। इसके अलावा मैंगो की सबसे छोटी किस्म भी यहां देखने को मिली है, जिसे मैंगो ग्रेप्स कहा जाता है। किसान मैंगो की इस किस्म को देसी सीवर बुलाते हैं। इसका साइज 2 से ढाई इंच तक है। ये दोनों वैरायटी साउथ इंडियन हैं।

नाशपती की 7 वैरायटी
फ्रूट फेस्टिवल में पंजाब से नाशपती की 7 तरह की वैरायटी ला गई हैं। इन वैरायटी में निजी-सेकी नाशपती बेहद खास है। ये वैरायटी शुगर फ्री है। इसके अलावा नाशपती की पंजाब गोल्ड, लिकेंट, बब्बू-कोसा, पंजाब नख, पंजाब नेक्टर और पंजाब ब्यूटी किस्म का रंग, रूप और स्वाद भी अलग है। इंडिया में इसका रेट 250 से 300 रुपए प्रति किलो है, जबकि विदेशों में 500 से ज्यादा रेट है।

error: Content is protected !!