इंदौर। गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 813 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसमें करीब 140 यात्री सवार थेl विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। अंदर कैरिज वार्निंग के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
इंडिगों कंपनी की उड़ान गोवा से इंदौर ही आ रही थी! शाम को 4.55 को इंदौर पहुंचना था, लेकिन यह उड़ान जैसे ही लैंडिंग मोड में आई, पायलट को कैरिज वार्निंग का अलार्म मिला।
यानी की पहियों में तकनीक खराबी का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
इसके बाद एमरजेंसी लैडिंग के सभी उपाय कर उड़ान को सुरक्षित उतारा गया। विमान कंपनी के इंजिनियर इसमें सुधार कर रह है, इसके बाद विमान रायपुर के लिए रवाना होगा।

