हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी से उड़ाए हजारों रुपये…

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के हल्का तालाब मठपुरैना स्थित हनुमान मंदिर(Hanuman temple) में बीती रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर ने मंदिर की दानपेटी(temple donation box theft) का ताला तोड़कर लगभग 50,000 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

फुटेज में चोर को पांच बार दानपेटी से रुपये निकालते हुए साफ देखा जा सकता है। आशंका है कि आरोपी मंदिर परिसर से भली-भांति परिचित है। यह पहली बार नहीं है जब इस मंदिर को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन मंदिर प्रबंधन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए गए।

चोरी की घटना से स्थानीय लोग नाराज

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। उन्होंने मांग की है कि मंदिर परिसर में स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाए।टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!