म्युनिसिपल स्कूल मैदान में होगा वैदिक होलिका दहन

राजनांदगांव। पर्यावरण रक्षण, गौरक्षा और कोरोना महामारी वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुवे गत 8 मार्च को महावीर चौक में अनुसंधान केन्द्र द्वारा आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि होलिका दहन का आयोजन शहर के मध्य स्थित म्युनिसिपल स्कूल मैदान में किया जाएगा। पिछले बार वैदिक होली का आयोजन ग्राम लीटिया में रखा गया था जिसके चलते शहरवासियों को उसका लाभ नहीं मिल पाया था। अतः इस कमी को पूरा करने के लिए ही वैदिक होलिका दहन का आयोजन शहर के मध्य में रखा गया है। ज्ञात हो कि वैदिक होली प्राचीन परम्पराओं के अनुसार मनाई जाती है इसमें होलिका दहन से लेकर होली के रंग तक के उपयोग में पर्यावरण सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखा जाता है। शहरवासियों के लिए वैदिक होली आयोजन अनुसंधान केन्द्र द्वारा की जा रही है। उन्होंने अपील की है कि इस भव्य वैदिक होलिका दहन में सभी शहरवासी सम्मिलित हो। अपनी प्राचीन वैदिक होलिका दहन को अपना कर अपनी सांस्कृतिक गरिमा और बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त लें।
वैदिक होलिका दहन आयोजन समिति में मुख्य रूप से राधेश्याम गुप्ता (पूर्व पार्षद), राजेश गुप्ता(पार्षद), अवधेष प्रजापति(पार्षद), राज बहादुर सिंह (गोसेवक), नरेन्द्र तिवारी, धीरज द्विवेदी, राकेश सोनी के साथ अनुसंधान केन्द्र की ओर से आर्य प्रमोद, हार्दिक कोटक, प्रज्ञानंद मौर्य तथा आनंद श्रीवास्तव द्वारा मुख्य जिम्मेदारी ली गई।

error: Content is protected !!